TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विभिन्न हिस्सों में फंसे छात्र-मजदूरों से एकजुटता को लेकर भूख हड़ताल संपन्न


ताजपुर /समस्तीपुर। 19 अप्रैल 2020


        विभिन्न शहरों में फंसे छात्रों और मजदूरों को जांच कराकर घर पहुंचाने, तमाम जरूरतमंदों को राशन, राशि और राशनकार्ड देने की मांग को लेकर रविवार को शाहपुर बधाबधौनी में इनौस जिला सचिव आशिफ होदा के नेतृत्व में एक दिवसीय एकजुटता भूख हड़ताल किया गया.


मौके पर इनौस नेता आशिफ होदा ने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द बिभिन्न शहरों में फंसे छात्रों एवं मजदूरों को जाँच करा कर घर पहुंचाए सरकार. उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बगैर पूर्व तैयारी के सरकार द्वारा लाकडाउन की लागू किए जाने के कारण लोग भूखे मरने की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि सरकार तमाम जरूरतमंदों को भोजन, राशन, राशि, राशनकार्ड दें ताकि डूबते तिनके के सहारे जी सकें।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर