TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

युवक के खाते का विवरण पूछकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करके खाते से निकाल ली गई कुल 99,998/ रुपए की धनराशि को साइबर सेल रायबरेली द्वारा खाते में वापस कराया गया



रायबरेली दिनांक 07-05-2020 को शिकायतकर्ता आनंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. जंगबहादुर श्रीवास्तव निवासी ग्राम व पोस्ट अहियापुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे खाते से संबंधित एटीएम/खाता संख्या/पिन कोड आदि पूछकर दिनांक 07-05-2020 को धोखाधड़ी करके कुल-99,998/ रूपए निकाल लिए गए इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या-225/2020 धारा-66 डी प्रौद्योगिकी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु साइबर सेल पुलिस कार्यालय को अग्रेसित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाईं के निर्देशन में प्रभारी साइबर सेल रेखा सिंह व टीम द्वारा तत्काल शिकायत का संज्ञान लेकर त्वरित विधिक कार्यवाही की गई‌। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 12-05-2020 से दिनांक 20-05-2020 तक शिकायतकर्ता के खाते में कुल 99,998/ रूपए वापस प्राप्त हुए। शिकायतकर्ता आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा रायबरेली पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम रायबरेली:- निरीक्षक रेखा सिंह प्रभारी साइबर सेल,उप निरीक्षक रेखा दुबे साइबर सेल,महिला आरक्षी चेतना सिंह साइबर सेल,महिला आरक्षी कु0 सरिता विश्वकर्मा साइबर सेल, आरक्षी शिवशंकर मिश्रा साइबर सेल रायबरेली।