अधिकारी से मिलीभगत से हजारों क्विंटल अनाज गवन
समस्तीपुर/ताजपुर
प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी के मेल से हजारों क्विंटल अनाज गवन करने के संबंध में एक आवेदन गिलमान अहमद जद यू महासचिव सह संगठन प्रभारी बेगूसराय ने अपने आवेदन में कहा कि ताजपुर प्रखंड के कुल 16 पंचायत है जिसमें सिर्फ एक पंचायत कस्बे आहार में अंतोदय पीला कार्ड 311 लाभुकों को पास है जिसमें करीब एक सौ लाभुकों को बिगत 6 वर्षों से अनाज नहीं दिया जा रहा है।
जबकि 311 लाभुकों के अनाज का उठाव प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिलीभगत से अभी तक हो रहा है।इसमें करीब दो दर्जन लाभुकों की मृत्यु 2 से 4 वर्ष पूर्व हो चुकी हैं इसका प्रमाण लाभुकों का वीडियो क्लिप एवं स्थानीय सरपंच कस्बे हार का आवेदन जिला में स्पष्ट है लाभुकों का नाम पिता का नाम डीलर का नाम लाभुक का आईडी संख्या अवधि जिसमें अनाज नहीं दिया गया है।जिसमे से 75 है जबकि एक पंचायत में यह हाल है तो प्रखंड क्षेत्र में कुल 15 पंचायतो क्या हाल होगा। इस सम्बंध में सरपंच द्वारा कई बार लिखित एवं वीडियो लाइव के द्वारा किया गया है।इस सम्बंध में डीलर की शिकायत को लेकर उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पर करवाई को लेकर खाद्दय आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग भारत सरकार नईदिल्ली भेजा है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
