TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

संक्रमण व तनाव से मुक्ति हेतु अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन



              हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी प्रयागराज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 8 मई को अंतरराष्ट्रीय विभिन्ना का आयोजन किया जा रहा है| उक्त वेबीनार में निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश डॉ वंदना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो एच पी सिंह तथा प्रो राजीव पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे|

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शील
प्रिय त्रिपाठी ने वेबीनार की  आयोजन सचिव डॉ नीतू सिंह तथा कन्वीनर डॉ नीति सिंह व डॉ रफत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है| वेबीनार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिकित्सक, योग विशेषज्ञ ,शिक्षाविद्, पोषण ज्ञाता अपने विचार साझा करेंगे और उपस्थित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी करेंगे |बीज वक्ता के रूप में Fortis हॉस्पिटल मोहाली से प्रो सोनिया गांधी, क्लिनिकल  वनस्थली विद्यापीठ की गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर चंद्र कुमारी तनाव और जीवन शैली के संबंध पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी ,डॉ निमिषा वर्मा आई एम एस बी एच यू की anesthesiology विभाग से covid 19 से संबंधित भ्रांतियों पर विचार रखेंगी,  डॉ भूमिका सिंह वरिष्ठ डाइटिशियन भारतीय रेलवे रायबरेली से पोषक तत्व की भूमिका तनाव और संक्रमण को कम करने में विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी |इनके अतिरिक्त डॉ डी सी शर्मा ,प्रो विनय सिंह ,डॉ किशोर कुमार जैसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शिक्षाविद उक्त वेबीनार में अपने विचार रखेंगे ।उक्त जानकारी मीडिया समिति के भास्कर शुक्ल एवं डा अमित कुमार मिश्र ने दी।


रिपोर्ट मोहम्मद साबिर
प्रयागराज