TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मज़हब की बन्दिशों को तोड़ कर मठ मन्दिर और रोज़ेदारों को मदरटेरेसा फाउण्डेशन कर रहा मदद



""''''''करैली,दरियाबाद,रौशनबाग़,बैदन टोला,अकबरपुर,परी आश्रम नैनी ,कोढ़ी खाना लेप्रोसी मिशन आदि  जगहों पर ग़रीब और ज़रुरतमन्दों के लिए मो०शारिक की टीम  पहुँचा रही घर घर मदद""'''''

विश्वव्यापी महामारी कोरोना वॉयरस से जूझ रहे लोगों और लॉकडाउन के कारण ज़रुरतमन्दों को मदरटेरेसा फाउण्डेशन की तरफ से लगातार खाद्ध सामाग्री ,फल और रोज़ेदारों को चना, मटर, बेसन के साथ खजूर के पैसे, दूध के पैकेट और फल आदि पहुँचाई जा रही है।मदर टेरेसा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ के परिवार द्बारा लगातार एक एक हफ्ते के अन्तराल पर एक हफ्ते का राशन,फल व सब्ज़ी तेल मसाला आदि अपने संगठन के सदस्यों से बिना फोटो खिंचाए बँटवाया जा रहा है।मदर टेरेसा फाउण्डेशन के महानगर


चेयरमैन सै०मो०अस्करी ने बताया की फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव मो०शारिक़ को एक मीडिया प्रतिनिधि से सूचना मिली की त्रिवेणी मठ की जगतगुरु शंकराचार्या त्रिकाल भवन्ता सरस्वती महाराज के मठ में कुछ शिष्य हैं जिन्के लिए खाने की व्यवस्था नहीं है वहीं शहर में कुछ ऐसे ज़रुरतमन्द हैं जिनहे रोज़े की हालत में इफ्तारी के सामानों की ज़रुरत है।ऐसा समाचार प्राप्त होते ही मो०शारिक़ की टीम ने मठ मे आँटा दाल चावल सरसों का तेल व सब्ज़िया भिजवाईं लेकिन परी आश्रम की संचालक त्रिकाल भवन्ता ने बताया की तीस वर्षों से उन्होने अन्न ग्रहण नहीं किया है तो मो०शारिक़ ने माँ के लिए केला सेब पपिता अंगूर तरबूज़ आदि भिजवाया वहीं रोज़ादार ज़रुरतमन्दों के परिजनों के आवास पर इफ्तारी के सामान भिजवाए।माँ त्रिकाल भवन्ता ने कहा की मुझे नहीं मालूम की मो०शारिक़ कौन हैं और किस संस्था से जूड़े हैं लेकिन उनकी ओर से कुछ लोग आए थे जो फल आदि देकर गए।उनहोने कोरोना वॉयरस के कारण परेशान लोगों के लिए कहा की यह महामारी हिन्दू मुस्लिम देख कर नहीं आई सभी मानव जाति की रक्षा भगवान करे इसे मज़हब के चशमे से

नहीं देखना चाहिये।शारिक़ ने फलाहार भेजते हुए यह भी कहा की अगर आगे भी कोई समस्या हो तो बिना झिझक और भी जो मन्दिर मठ के साधू या सन्यासीयों को किसी प्रकार की ज़रुरत हो तो तत्काल मुझे सूचित करें हम उनका मान सम्मान करते हुए तत्पर रहेंगे।शारिक़ ने राहत सामाग्री पहोँचाने वालों को साफ र्निदेशित किया हुआ है की अखिलेश यादव के आहवाहन पर हम लोग लगातार बिना भेद भाव के सेवा कर रहे हैं और किसी की मदद करते वक़्त की फोटो नहीं खींची जाए।उसका अनूपालन किया जा रहा है।खाद्ध सामाग्री देते हुए फोटो खींचने पर पूर्णरुप से रोक लगाई गई है।


इलाहाबाद/प्रयागराज

रिपोर्ट मोहम्मद साबिर