TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दाएं और बाएं के फार्मूले पर खुलेंगे बाजार



फर्रुखाबाद:

        जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें शासन केh आदेश पर जिले के बाजार खोलने की अनुमति दे दी| लेकिन नगरीय क्षेत्र की दुकानें लेफ्ट और राइट के फार्मूले पर खुलेगीं|  लेकिन नगर से बाहर की दुकानों पर यह फार्मूला लागू नही होगा|

 वहां दोनों तरफ की दुकानें एक साथ खुल सकेगी|
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नें बताया कि अभी तक जिले में कुल 329 नमूने कोरोना के संदिग्धों के लिए गये| जिसमे से सभी निगेटिव आये है| जिससे जनपद ग्रीन जोंन में है| लिहाजा यंहा कई रियायते दी गयी है| उन्होंने बताया कि फ़िलहाल जनपद की सभी सीमाएं सील रहेंगी|शाहजहाँपुर से शुरू होगी बस सेवा
डीएम ने कहा है कि शाहजंहापुर से रोडबेज द्वारा यात्रा की जा सकेगी लेकिन उसमे भी सबारियों की संख्या केबल 50 प्रतिशत ही होगी|  घर से निकलने के दौरान मास्क लगाना जरूरी होगा| बिना मास्क लगाये पाये जाने पर कार्यवाही होगी|
शादी के लिए केबल 20 लोगों की अनुमति
डीएम ने बताया कि अभी तक शादी के लिए अनुमति नही दी जा रही थी| लेकिन अब शादी के लिए 20 लोगों को ले जाने की अनुमति होगी| जिसकी जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी| 20 से अधिक संख्या होनें पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
शराब की दुकानें खुलेंगी गुटखा और तम्बाकू बंद रहेंगे
लम्बे इंतजार के बाद आखिर शराब पीने वालो के लिए राहत भरी खबर आयी है| जिलाधिकारी ने शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है| जबकि गुटखा और तम्बाकू पर प्रतिबन्ध लगातार जारी रहेगा| लेकिन शराब की दुकान केबल सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुल सकेंगी|
65 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर पाबंदी
डीएम नें कहा है कि 65 वर्ष से अधिक लोग और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे घर से बाहर नही निकल सकेंगे| उनको बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गयी है|
लेफ्ट और राइट के फार्मूले पर खुलेंगे बाजार
जिलाधिकारी नें बताया कि नगरीय क्षेत्र में पढने वाले बाजार 50 प्रतिशत ही खुलेंगे| पहले एक तरफ के बाजार खोले जायेंगे और अगले दिन सड़क के दूसरी तरफ के बाजार खुलेंगे| ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बाजार एक साथ खुलेंगे| दुकानें खुलने का समय केबल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा| एकल दुकानें खोलने का कोई समय नही है|
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव आदि रहे|


व्यूरो रिपोर्ट
बसारत खान