TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

तेजस्वी यादव के प्रवासी मजदूर के घर वापसी के सवालों के सामने सरकार का आत्मसमर्पण - आलोक मेहता


पटना,

              प्रदेश प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सवालों के आगे सरकार घुटने टेकने को मजबूर हो गई है, पर कहा तेजस्वी यादव के सवालों के बाद अब  उसी सरकार ने घोषणा की है कि श्रमिकों को रेलगाड़ियों से आने-जाने के लिए अब कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इसका पूरा वहन सरकार करेगी। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी एक ट्वीट करके बताया है कि रेल मन्त्रालय से उनकी बात हुई है। श्रमिकों के किराए का 85% केंद्र सरकार देगी और 15% सम्बंधित राज्य सरकार देगी। श्रमिकों को कोई किराया नहीं देना पड़ेगा।

तेजस्वी यादव जी ने आवाज उठाई तो प्रवासियों के लिए बसें चलवाईं गईं। तेजस्वी यादव जी ने आवाज उठाई तो इन्हें फ्री रेलगाड़ियां चलवानी पड़ गईं। लोकतंत्र के अंत में जनता ही मालिक होती है। चलना जनता को ही है। बशर्ते जनता को याद रहे कि जो प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह जनता का प्रधान सेवक है तो वह नाम का ही "सेवक" नहीं है, बल्कि असल में वह जनता का सेवक ही है। उनकी सैलरी, रहने, खाने, कपड़े-पानी का पैसा आपके टैक्स से पहुंचता है। सही से काम न करे तो कान खींचिए। उनसे सवाल कीजिए।
उपरोक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर