TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अनसी चौधरी बनी केसरिया हिन्दू वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष



बाड़मेर/राजस्थान

          केसरिया हिन्दू वाहिनी राजस्थान की बाड़मेर की जबरदस्त वक्ता और बहुत ही मज़बूत पदाधिकारी अनसी चौधरी को राजस्थान महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है ।
अनसी चौधरी जी की नियुक्ति केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्र 'लकी' जी एवं संरक्षिका देवी मंजुलता जी  के अनुमोदन से राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ बबिता सेन जी ने की।



अनसी चौधरी बाड़मेर से बहुत ही मज़बूत सामाजिक कार्यकर्ता रही है,जिनका खुद का विद्यालय है ,और इनकी शिक्षा दीक्षा बाड़मेर में ही बी एड तक हुई है ।
अपनी नियुक्ति पर अनसी चौधरी ने बताया है कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में महिला टीम का गठन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,लोगो को संगठन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा,इसके लिए बहुत ही शीघ्रता से सभी जिलाध्यक्षो से बात करके कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू होगी ।
अनसी चौधरी की नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुनील विश्नोई जी ,प्रदेश प्रभारी आशीष तिवारी जी ,उपाध्यक्ष तपन अजमेरा जी एवं सुरेष पारीख जी ,प्रदेश प्रभारी महिला मंजू सिंह जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल विश्नोई जी ,प्रदेश संगठन मंत्री कमलकांत शर्मा जी ,जोधपुर संम्भाग अध्यक्ष महिला संतोष चौधरी जी ,सत्यप्रकाश सूथर जी,शंकर चौधरी जी इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है ।


 व्योरो रिपोर्ट सोनी राजपूत