मजदूर दिवस पर हसनपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष ने उपवास रखा
समस्तीपुर
दुसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूरों की घर वापसी और राशन वितरण में धांधली के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर अपने-अपने आवास पर उपवास रखा। हसनपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष वासुदेव राम ने भी अहिलवार पंचायत के शंकरपुर गांव स्थित
अपने आवास पर परिवार के सदस्यों व सहयोगियों के साथ उपवास रखा l इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष व राजद कार्यकर्ता अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें उनकी मांगें लिखी हुई
थीं। अपने आवास पर दो घंटे के उपवास बाद राजद के प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव राम ने कहा कि यह सांकेतिक उपवास कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला l उन्होंने कहा कि यह उपवास बिहार सरकार को जगाने के लिए रखा गया कि वह बाहर फंसे मजदूरों और छात्रों को बिहार वापस लाए। मौके पर राजद नेता राम नंदन प्रसाद यादव , सुभाष कुमार , राज कुमार यादव , मनोज यादव , नरेश यादव , मोo मखमूल , मोo नगीना आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
