TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना योध्दा होमगार्ड के बाइक सबार ने मारी टक्कर टूटी टांग


मेरापुर फर्रुखाबाद।

 मैनपुरी की सीमा संकिसा काली नदी पुल पर बेरियल पर ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धा नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदनी निवासी होमगार्ड राजेंद्र सिंह के बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे राजेंद्र सिंह की टांग टूट गई।
भोगांव की तरफ से आरहे बाइक सवार को राजेंद्र सिंह ने रोकने का  इशारा किया। तभी बाइक सवार ने जानबूझकर राजेंद्र सिंह के जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी टांग टूट गये।
महिला दरोगा नीतू यादव ने घटना की जानकारी मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत को दी सूचना मिलते ही आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल होमगार्ड राजेंद्र सिंह को लोहिया अस्पताल ले गए।
जिससे पहले बाइक चालक आलोक एवं उसके साथी दीपक को जांबाज़ महिला दरोगा नीतू यादव ने मौके पर ही बाइक

सहित गिरफ्तार कर लिया।
घटना के समय महिला दरोगा नीतू यादव, महिला कांस्टेबल मीना सिंह, होमगार्ड राजेंद्र सिंह ,होमगार्ड शेरपाल इत्यादि पुलिसकर्मी काली नदी पुल पर वेरियल ड्यूटी कर रहे थे।
मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत ने बताया होमगार्ड कंपनी नवाबगंज के होमगार्ड राजेंद्र सिंह के बाइक सवार को रोके

जाने पर उसने राजेंद्र सिंह के टक्कर मार दी। जिससे उनके चोटे आ गई हैं। उपचार के लिए होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया है।
 बाइक सवार भोगांव की तरफ से संकिसा की ओर आ रहे थे।
भोगांव की तरफ से संकिसा की ओर आना वर्जित है।
यूपी 76  ए. डी 56 62 बाइक चालक आलोक एवं उसका साथी दीपक मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अमरापुर का रहने वाला है।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट