TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिव सेना हिंदुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने सेक्टर 25 में फहराया तिरंगा झंडा।

जितेन्द्र कुमार


 चंडीगढ़

शिव सेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ ने भारत का 74 वा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर 25, वार्ड नंबर 5, में बलविंदर सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित किया। इसमें पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराया और वार्ड नंबर 5 शाखा के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मिठाइयां बांटकर भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोलते हुए अजय सिंह चौहान ने सभी देशवासियों को




स्वतंत्रता दिवस की और वार्ड प्रमुख बलविंदर सिंह मलिक को शाखा कार्यालय खोलने पर शुभकामनाएं दी। चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल ने आतंकवाद फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के मोगा में कल खालिस्तानी झंडा फहराया जाना पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस प्रशासन की नाकामी का परिणाम है। जब इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पहले से इनको सतर्कता बरतने पर ज़ोर देने को कह रही थी तो क्या पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सो रहे थे? कैसे इनकी नाक के नीचे इतनी बड़ी साजिश हुई जिसका कि इनको पता ही नहीं चला। क्योंकि इनकी मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। वार्ड प्रमुख बलविंदर मलिक ने चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान और सारे आए हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, चंडीगढ़ उप प्रमुख डॉक्टर राजकुमार वर्मा, चंडीगढ़ उप प्रमुख बुधपाल, वार्ड नंबर 5 के  प्रमुख बलविंदर सिंह मलिक वार्ड नंबर 13, सेक्टर 49 से राजकुमार पाचे, मनीष कुमार सूद, राकेश कुमार, वार्ड नंबर 5 से अन्य शिवसैनिक शामिल हुए।