अश्वनी कनोजिया को शिव सेना हिंदुस्तान मौली जगरा चरण सिंह कॉलोनी का नियुक्त किया गया अध्यक्ष
चंडीगढ़ । शिव सेना हिंदुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान कि अध्यक्षता में । अश्वनी कनोजिया को शिव सेना हिंदुस्तान मौली जगरा चरण सिंह कॉलोनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के तुरन्त बाद ही।
अश्वनी कनोजिया और फिरोज सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान में मंदिर तोड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विरोध वयक्त करते हुए रैली निकाली गई जो कि शिव सेना हिंदुस्तान मौली जगरा कार्यालय से लेकर पुलिस चोकी चोक मौली जगरा तक रैली निकली गई।
अश्वनी कुमार और फिरोज सिंह की अध्यक्षता में पाकिस्तान का झंडा जला कर जोरदार विरोध किया गया ।
चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में मौली जगरा चरण सिंह कॉलोनी के नव नियुक्त अध्यक्ष अश्वनी कनोजिया कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को सख्त हिदायतें देनी चाहिए कि पाकिस्तान सरकार को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम कदम उठाने चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी इसके खिलाफ सख्त राजनीति अपनाने चाहिए। इस मौके पर चंडीगढ़ मौली जगरा से करण, मदन कुमार, मनोज मकवाना, सुभम,अनिल मौर्या, योगेश लाखा, दीपक, वीरू,और अन्य शिवसैनिक इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।
जितेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडी़गढ़