TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित तीन लोग चुने गये सदस्य

फर्रूखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में दिनेश कटियार व डा0 भूदेव राजपूत को जगह मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों को बधाईयां दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज 167 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमे कानपुर क्षेत्र से जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार व पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव राजपूत के अलावा डा0 रजनी सरीन को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

अभी तक विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, अभय सिंह जनसेवक एवं डा0 रजनी सरीन प्रदेश कार्य समिति की सदस्य थी। डा0 भूदेव राजपूत 2 बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके है। दिनेश कटियार पंचायत चुनाव के जिला संयोजक है। अभय सिंह ने भोजपुर क्षेत्र से विधायक का चुनाव लडने के लिये टिकट मांगा था। टिकट न मिलने के कारण वह पार्टी के हासिये पर चल रहे है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी चुनाव लडने की तैयारी की थी। लेकिन पार्टी ने नागेन्द्र सिंह राठौर को योग्य समझा। श्री राठौर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति के नये सदस्य दिनेश कटियार, डा0 भूदेव राजपूत व डा0 रजनी सरीन को बधाईयां दी जा रही है। पार्टी में खुशी का माहौल है, पार्टी दमदारी से पंचायत चुनाव लडकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट