संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
कमालगंज फर्रुखाबाद । गुरूवार सुबह महिला का शव उसके घर के निकट फांसी पर झूलता मिला| परिजनों नें हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी 45 वर्षीय मार्ग श्री पत्नी राम निवास अपने परिवार के साथ गाँव के ही निकट अपने नलकूप में रह रही थी। उसका शव नलकूप के निकट ही खड़े एक कटहल के पेंड पर झूलता मिला। जिससे सनसनी फैल गयी। महिला का शव फांसी पर लटका होनें की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष अजय नरायण सिंह आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये। मृतका के पुत्र हरिओम नें बताया कि उसकी माँ मार्ग श्री घर पर बीती रात 10 बजे तक थी लेकिन रात में किसी समय घटना हुई। परिजनों नें गाँव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटका देंने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या बता रही है। दारोगा संजय यादव नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका का एक पुत्र तीन दिन से लापता मृतका मार्ग श्री का 15 वर्षीय पुत्र गोपाल बीते लगभग तीन दिन से लापता है। उसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चला। उसको लेकर भी मार्गश्री तनाव में रहती थी।
सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें बताया कि प्रथम द्रष्टया महिला नें फांसी ही लगायी है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट बसारत की रिपोर्ट