TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

डीएम ने प्रधानों संघ की बैठक,अवैध कब्जे की मिलीं शिकायतें

 मेरापुर फर्रुखाबाद । विकासखंड नवाबगंज थाना मेरापुर क्षेत्र की निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल साहबगंज परिसर में दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे पंहुचे डीएम मानवेंद्र सिंह ने विकासखंड नवाबगंज की न्याय पंचायत कुरार एवं बवना के ग्राम प्रधानों संग बैठक कर निराश्रित गोवंशों के खाने के लिए हरे चारे व दाना की व्यवस्था करने के लिए बताया।

साहबगंज ग्राम प्रधान अरुणा देवी के पुत्र शेर सिंह ने बताया कि आश्रय स्थल में 291गोवंश है और दाना, भूसा, और चूना पर्याप्त मात्रा में है। 

डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जो गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं।उन गौवंशों को पकड़कर निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल में छुड़वायें।ऐसा करने पर किसानों की फसलों में नुकसान होने से बचेगा।


गौवंशों के लिये हरे चारे व दाने की व्यवस्था में सहयोग करें।कुरार व वबना न्यायपंचायत के सभी ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की चारागाह वाली भूमि पर हरा चारा व फसल उगाएं। और ग्राम प्रधान अपने अपने निश्चित दिवस पर समय से निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल में चारा एवं दाना पंहुचाएं।

ग्राम पंचायत कुरार,ग्राम पंचायत पिलखना ,ग्राम पंचायत विछौली,ग्राम पंचायत नौली, ग्राम पंचायत स्यानी,ग्राम पंचायत गुठिना,ग्राम पंचायत नगला केल,ग्राम पंचायत परिउली खरिदाई आदि ग्राम पंचायतें निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल साहबगंज सेवा प्रबन्ध से जुडी़ हैं।

ग्राम पंचायत जिराऊ व ग्राम पंचायत जरहरी के ग्राम प्रधानों ने डीएम से चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने कायमगंज एस डीएम सुनील कुमार को आदेशित करते हुये कहा कि चारागाह की भूमि को खाली करवाएं एस डी एम ने प्रधानों को दो दिन के अन्दर चारागाह की भूमि को खाली करवाने का भरोसा दिया।

बैठक में कायमगंज एस डी एम सुनील कुमार व तहसीलदार, नवाबगंज विकासखंड प्रभारी प्रीति तिवारी, सचिव प्रशांत कटियार लेखपाल आशीष वर्मा एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेरापुर थाना अध्यक्ष धर्वेन्द कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान अरुणा देवी, प्रधान पति सुनील कुमार सिसोदिया,प्रधान पति भूमिराज, प्रधान घनश्याम शाक्य, आदि ने बैठक में भाग लिया।

डी एम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई है निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल साहबगंज की व्यवस्था सही लग रही हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट