TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

यूपी चुनाव 2022: कासगंज में गरजे रक्षा मंत्री, भ्रष्टचार पर सपा बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला

 भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कासगंज पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे। रविवार को बढ़ारी वैश्य गांव में जनसंपर्क का कार्यक्रम हैं। रक्षामंत्री दिल्ली से इंदिरागांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रत्याशी और पार्टी नेताओं के साथ एक बंद कमरे में मंत्रणा की है। रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर कासगंज के एमआर डिग्री कॉलेज में बनाए हेलीपैड पर उतरा। जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री का स्वागत एक बच्ची ने उन्हें फूल देकर  किया।

कासगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले चाहे कांग्रेस की सरकारें रही हों या सपा और बसपा की सरकारें। सभी सरकारों पर कभी न कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार, कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उनके दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा है।