TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

5 साल में बनी नींव पर अब बुलंद इमारत, अमित शाह ने बताया योगी सरकार का टारगेट; सपा पर भी बरसे

 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के चुने गए 273 विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम पर मुहर लगा दी है। पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में मौजूद रहे गृहमंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने योगी की नई सरकार का रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में जो नींव रखी गई है उस पर अब एक बुलंद इमारत बनानी है। यूपी को अब उसका खोया गौरव दिलाना है, जल्द से जल्द यूपी को नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने इस दौरान परिवारवाद, जातिवाद और प्रशासन के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा।


शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की नींव डालने का काम जो 5 साल में हुआ है, आगे के 5 साल यूपी को खोए हुए गौरव को वापस दिलाने का है और यूपी को नंबर एक बनाने का है। यहीं से शुरू होती है बदलाव की यात्रा। यहीं से शुरू होती है विकास की यात्रा। यहीं से शुरू होती है नींव पर समृद्धि की बुलंद इमारत बनाने की यात्रा। गरीब और युवाओं के और छोटी बच्चियों की आशाओं को पूरा करने की यात्रा। इसे सभी विधायकों को योगी जी के नेतृत्व में पूरा करना है।