TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राजस्थान: बच्चों के सामने दलित महिला से गैंगरेप पर बोली पुलिस- छेड़छाड़ और मारपीट हुई; उच्च जाति के लोगों पर है गंभीर इल्जाम

 राजस्थान में दलित महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने कहा है कि सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था बल्कि छेड़छाड़ की घटना हुई थी। बता दें कि इस मामले में उच्च जाति के लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने आरोप लगाया था कि उनके बिलखते बच्चों के सामने उनके साथ दुष्कर्म किया गया था।


इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 - डी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने कहा है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था।

जिले के पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने दावा किया है कि इस मामले की गहन छानबीन की गई है। जांच-पड़ताल के बाद यह सामने आया है कि महिला के साथ गैंगरेप जैसी कोई घटना नहीं हुई। महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई है।