TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह भदौरिया ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, भाई-भाभी ने अश्लील फोटो किए वायरल; डर से किया नर्सिंग होम बंद

 आगरा के शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया नौ साल बाद फिर सुर्खियों में है। उस पर जेल से फोन करके एक महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप है। महिला डॉक्टर ने शाहगंज थाने में मुकदमा लिखाया है। मुकदमे में सुधीर के भाई-भाभी और परिवार के छह सदस्यों को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि परिवारीजनों ने महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो भी वायरल किए हैं।


महिला डॉक्टर शाहगंज क्षेत्र की निवासी हैं। नर्सिंग होम संचालक है। उनके पति भी डॉक्टर हैं। गुरुवार को शाहगंज थाने में महिला डॉक्टर की तहरीर पर रंगदारी, जहरखुरानी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया गया है। मुकदमे में फतेहगढ़ जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया, ऋषि मार्ग शाहगंज निवासी उसके भाई महेश सिंह, बहन ममता सिंह, भाभी गौरी, मां, भाभी की बहन सुमन और रेनू सिंह को नामजद किया गया है।