TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छत्तीसगढ़: पति और बेटे ने अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को कर दिया शेयर, महिला ने आरोप लगा दर्ज कराया केस

 छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने पति और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस मामले में अपनी शिकायत भी थाने में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पिता और बेटे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह मामला पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले का है। 


यहां रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके बेटे और पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। कुछ समय पहले से यह महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला का कहना है कि उसने अपने पति के कहने पर ही अपना आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। महिला के मुताबिक, जब वो घर आई तो उनके बेटे ने उनसे कहा कि उसका मोबाइल खराब हो गया है और उसने अपनी मां का फोन इस्तेमाल करने के लिए ले लिया।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उनके बेटे ने यह अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया। महिला का कहना है कि उनके बेटे ने अपने पिता को यह वीडियो दिखाया। जिसके बाद उसने यह वीडियो रिश्तेदारों को शेयर कर दिया।