आगरा: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर का भाई गिरफ्तार, महिला डॉक्टर से रंगदारी वसूलने की साजिश में था शामिल
फतेहगढ़ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह भदौरिया को महिला डॉक्टर से रंगदारी मांगना महंगा पड़ गया। रविवार को पुलिस ने साजिश में शामिल उसके भाई महेश भदौरिया को जेल भेज दिया। महिला डॉक्टर को एक गनर दिया गया है। जेल में कुख्यात की बैरक की तलाशी लेने के लिए बोला है। मुकदमे में कुख्यात का भी वारंट बनेगा।
शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर ने शाहगंज थाने में 16 मार्च को एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में ऋषि मार्ग निवासी महेश उसकी पत्नी गौरी, बहन ममता सिंह, मां, साली सुमन व रेनू सिंह व सुधीर भदौरिया को नामजद किया था। आरोप लगाया था कि उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। सुधीर ने फतेहगढ़ जेल से उन्हें कई बार फोन करके धमकी दी। महेश उसका सगा भाई है। बेहेाश करके महेश के साथ उनके अश्लील फोटो लिए गए। उन्हें वायरल किया। शनिवार को महिला डॉक्टर ने इंसाफ के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फेसबुक पर अपना वीडियो वायरल किया। जिसमें बोला कि इंसाफ नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेंगी। दहशत में उनके परिवार पलायन कर गया है। वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए बनाया गया