TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कर्नाटकः हिजाब की वजह से परीक्षा निरीक्षक सस्पेंड, नियमों को ताक पर रख एंट्री देने का आरोप

 कर्नाटक के उडुपी में एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कई जगहों पर हिजाब से जुड़े विवाद सामने आ जाते हैं। कर्नाटक में सोमवार को हेडस्कार्फ पहनने की वजह से एक परीक्षा निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुकाबित महिला प्रशासन के साथ बहस कर रही थी कि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लासरूम में एंट्री दी जाए और परीक्षा की अनुमति दी जाए। 


बेंगलुरु के सिद्धागंगा स्कूल में नूर फातिमा नाम की परीक्षा निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि वह नियमों का उल्लंघन कर रही थी। बेंगलुरु नॉर्थ के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने कहा, 'परीक्षा शुरू होने से पहले ही उनकी ड्यूटी हटा दी गई थी। चीफ सुपरिंटेंडेंट के साथ उनकी बहस हो गई थी। हिजाब पहनकर लोगों को परीक्षा में शामिल होने से रोका गया था लेकिन वह इस बात का पालन नहीं कर रही थीं।'