TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

UP Board Paper Leak: 12वीं का इंग्लिश का पेपर लीक, इन 24 जिलों में 2 बजे से होने वाली परीक्षा रद्द

 यूपी बोर्ड परीक्षा में 12 वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके चलते दोपहर दो बजे से होने वाली ये परीक्षा 24 जिलों में रद्द कर दी गई। माध्‍यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि बाकी 51 जिलों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। 


मिली जानकारी के अनुसार पर्चा लीक बलिया में हुआ है। इसके बाद बुधवार को 2 से 5.15 बजे की पाली में प्रस्तावित परीक्षा 24 जिलों में निरस्त कर दी गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय के अनुसार इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई के प्रश्नपत्र के प्रकटन की आशंका के दृष्टिगत उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।