ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें
खेलने के बहाने एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां छत पर पहुंची तो आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की उम्र महज ढाई साल है।
मामला पंजाब के लुधियाना का है। मां को धक्का देकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। मगर शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया। मामले की सूचना थाना साहनेवाल की पुलिस को दी गई।