TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लखनऊ की बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर गईं एसपी अलंकृता सिंह निलंबित

 शासन ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एसपी अलंकृता सिंह को बिना अनुमति और बिना अवकाश मंजूर कराए विदेश यात्रा पर चले जाने के कारण बुधवार को निलंबित कर दिया। अलंकृता वर्ष 2008 बैच की आईपीएस हैं और लंबे समय से गैर हाजिर चल रही हैं। उन्होंने एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को बताया था कि वह लंदन में हैं। 


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निलंबन आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अलंकृता सिंह ने 19 अक्तूबर 2021 को रात्रि में व्हाट्सएप कॉल कर एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को अवगत कराया कि वह इस समय लंदन में हैं। वह अगले दिन 20 अक्तूबर 2021 को कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं और तभी से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इस कृत्य के कारण उन्हें राजकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के लिए दोषी पाया गया।