TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज के गांव रायपुर में तीन सगे भाईयों के घर में बार बार बिना कारण के लग रही आग रहस्यमयी तरीके से

 परिवार के तीन सगे भाईयों के मकानों में अचानक कहीं भी आग लग जाती है। चाहें वह सामान दीवार पर लटका हो या फर्श पर रखा हो। बक्से, अलमारी, ट्यूबवेल पर कई बार आग लग चुकी है। परिवार के लोगों के दावे पर भरोसा करें तो यह आग पिछले 6 दिनों में 100 बार लग चुकी है। सूचना पर अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया है। उन्हें भी आग लगने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक के सामने भी आग अपने आप लग गई। अभी तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है। परिवार के लोग जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं।



रायपुर पटना ग्राम पंचायत के रायपुर गांव में रूप सिंह, कन्हई पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह तीनों सगे भाई हैं। तीनों के घर आसपास में ही हैं। आग लगने की पहली घटना 1 अप्रैल को रूप सिंह के घर में हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में रखे सामान में अचानक आग की लपटें देखीं तो परिवार के लोगों ने आग बुझाई व सामान हटाया। उसके बाद तीनों भाईयों के घर में अलग अलग समय में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। रूप सिंह ने बताया कि अब तक पिछले 6 दिनों में करीब 100 बार आग लग चुकी है। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने मौका देखा तो लेखपाल के सामने भी अचानक आग लग गई। इसी तरह मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सामने भी आग लगी। ग्रामीणों में बार बार आग लगने के मंजर को लेकर कौतूहल है। परिजन का कहना है कि 2 लाख से अधिक का सामान अब तक चल गया है। घरेलू कपड़े, बिस्तर यहां तक कि दीवार पर लटका कलैंडर सहित तमाम स्थानों पर आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर का सामान सड़क पर निकालकर रख दिया है और अन्य ग्रामीणों के घरों में भी सामान रख दिया है।