पहले बनाए अवैध संबंध, अब कर रही थी अनदेखा, नाराज प्रेमी ने महिला को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
दिल्ली पुलिस ने एक विवाहित महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में 29 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और विवाहित महिला के बीच अवैध संबंध थे। युवक ने महिला की हत्या इसलिए कर दी थी क्योंकि अब वह उसे अनदेखा कर रही थी। आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे।
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान सागरपुर निवासी भरत के तौर पर हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें 22 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में हुई घटना के बारे में सूचना मिली थी।