TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आगरा में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 आगरा में एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर मंगलवार सुबह बोरे में बंद एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और पुलिस को आशंका है कि युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इसके बाद शव को चटाई और कंबल में लपेटा गया था। शव काफी दिनों पुराना बताया जा रहा है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र करीब 30 से 32 साल प्रतीत हो रही है।


मंगलवार की सुबह एत्मादपुर से चार किलोमीटर आगे बरहन मार्ग पर गांव रसूलपुर में ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में एक बंद बोरा पड़ा देखा। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। बोरे को चटाई और कंबल से लपेटा गया था। इससे ग्रामीणों को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने सूचना पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बोरे पर पड़ी चटाई और कंबल को हटाया, तो दुर्गंध और तेज हो गई। गांव वाले दूर हट गए। 

पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें एक युवती की क्षत-विक्षत लाश मिली। एत्मादपुर थाना पुलिस ने बचाया कि वह लाल-सफेद रंग का लहंगा और लाल टॉप पहना था। गले में काले रंग के चेक का दुपट्टा था। दोनों हाथों में हरी चूड़ियां मिली हैं। पुलिस मान रही है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को घर या किसी अन्य स्थान पर छिपाकर रखा गया था। उसके बाद दुर्गंध आने पर हत्यारों ने इसे यहां लाकर फेंक गए।

हर कोई जता रहा दुष्कर्म की आशंका 

प्रत्यक्षदर्शियों समेत पुलिस का मानना है कि शव को जिस तरह से यहां डाला गया, उससे आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी। आशंका यह भी है कि सोमवार रात को शव यहां लाकर फेंका गया है। रात में इस मार्ग पर आवागमन कम होता है, जिसके चलते हत्यारे यहां पर बोरे में बंद शव को फेंक कर चले गए। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।