TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मध्य प्रदेश: सोते हुए किसान के सिर से लेकर गुप्तांग तक धारदार हथियार से हमला, मौत नहीं हुई तो गला भी घोटा 

 सतना जिले के मैहर थानाक्षेत्र के भैसासुर गांव के रहने वाले 50 साल के महेश साहू अपने खेत पर बने घर (अहरी) में सो रहे थे। देर रात हमला कर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह मृतक की पत्नी और बेटा जब खेत पहुंचे तो अहरी का अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक का शव लहूलुहान हालत में खटिया के नीचे पड़ा था। इसके बाद तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई। 


घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महेश साहू के शरीर में सिर से लेकर गुप्तांग तक हमला किया गया है। कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले है। इसके अलावा पत्थर पटकने के निशान भी पाए गए हैं। यही नहीं गले दबाने की कोशिश भी की गई।

मृतक महेश के परिवार में पत्नी बुद्धिबाई, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। एक बेटी ने गांव में ही प्रेम विवाह किया था। दोनों बेटे अविवाहित हैं। मृतक ने पिछले साल ही खेत पर बोरवेल कराई है जिसकी तकवारी के लिए वो रोजाना खेत पर बने घर में रुकते थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।