TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

केदारनाथ में 10% यात्रियों को पड़ी ऑक्सीजन की जरूरत, खाने-पीने की कीमतों में मनमानी; भोजन की थाली 300 पार 

 केदारनाथ धाम में औसतन 10 प्रतिशत तीर्थयात्रियों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍हें इसकी जरूरत पड़ रही है। बड़ी संख्या में यात्रियों में ऑक्सीजन दिक्कत को देखते हुए अब यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त ऑक्सीजन बूथ और डॉक्टर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।



स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को केदारनाथ धाम में कुल 18 हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसमें से 1871 यात्रियों को केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। इन यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग यूनिटों द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। सबसे अधिक 500 के करीब लोगों को केदारधाम में आक्सीजन की जरूरत पड़ी है। इसके अलावा यात्रियों को छोटी लिंचौली, बड़ी लिंचौली और अन्य यात्र पड़ावों पर भी ऑक्सीजन दी गई है।