TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पति-पत्नी का झगड़ा सुलाने को हो रही पंचायत में मारपीट के बाद चलीं गोलियां, 4 लोगों पर नामजद केस दर्ज

 गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र की जाफर कॉलोनी में दंपति का विवाद सुलझाने के लिए चल रही पंचायत में मारपीट के बाद कई राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद पंचायत स्थल व कॉलोनी में भगदड़ मच गई। आरोप है कि गोलियां लड़की पक्ष की तरफ से चलाई गईं। लड़का पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले भोजपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में घरेलू मसलों को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे।