TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ग्रेटर नोएडा में एनएच-91 पर रोडवेज बस और ईको वैन में हुई भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत; 5-6 लोग घायल

 ग्रेटर नोएडा में नेशनल हाईवे 91 पर दादरी कोट चौकी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस और ईको वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच-छह लोग घायल हो गए हैं।


घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ईको वैन में आठ लोग सवार थे जो बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे थे। घटना के बाद इको वैन सवार रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस की भारी फोर्स मौजूद है। घटना ग्रेटर नोएडा के एनएच-91 के दादरी थाना क्षेत्र में घटित हुई।