TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

फिरोजाबाद में नाबालिक लड़की की हो रही थी शादी,  तभी नानी ने कर दिया पुलिस को फोन, रुक गईं सारी तैयारियां 

 फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी समरोह की तैयारियां उस समय धरी रह गईं, जब दुल्हन की नानी की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया।


पुलिस ने जब ये बताया कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वो नाबालिग है तो परिजनों के होश उड़ गए। विवाह वाले घर में सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग लड़की का जन्म संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। अब रिपोर्ट का इंतजार है।