बदायूँ में निकाह के बाद दूल्हे और उसकी मां ने की कार की डिमांड, फिर बाराती-घरातियों में चटकी लाठियां
यूपी के बदायूं जिले में निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे ने कार की मांग कर डाली। इसपर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि बाराती और घरातियों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी चली और छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने दुल्हा सहित कई बाराती हिरासत में ले लिया। बारात बिना दुल्हन के लौट गयी। वजीरगंज जे कस्बा सैदपुर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले में तय हुई थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार को निकाह के बाद बधाइयों का दौर शुरू हुआ तभी दूल्हा व उसकी मां ने लड़की के घरवालों से कार की मांग कर दी। लोगों ने पहले मजाक समझा लेकिन कुछ ही देर में कार की जिद पर अड़ गए। इसपर दोनों ओर से बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आये और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुयी। बारातियों को दौड़ाकर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को पकड़ लाई। दूल्हा के थाने में ही रात गुजारना पड़ी। गुरुवार को पूरे दिन पंचायत के बाद शाम को मामला शांत हुआ।