TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज हादसा में ऑटो-बोलेरो की टक्कर के बाद सड़क पर चारों ओर थीं लाशें, दहल उठे सब

 कासगंज के बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर मंगलवार को सत्संगियों से भरे ऑटो व बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार लोगों की लाशें सड़क पर बिखर गई। महज 20 मीटर दायरे में सात महिलाओं की लाशें देख हर कोई दहल गया। आपको बता दें कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।


कासगंज में अशोकपुर मोड़ पर जैसे ही बोलेरों ने सामने से ऑटो में टक्कर मारी, वैसे ही ऑटो में बैठी श्रद्धालु महिलाओं की चीख निकल गई। ऑटो सवार महिला सड़क पर आ गिरीं जबकि दो महिलाओं के शव ऑटो में ही फंस गए, जिन्हें ऑटो की चादर काटकर निकाला गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पडे़। रोड पर बाइक सवार राहगीर भी रुक गए। उन्होंने बाइकें रोककर देखा तो ऑटो सवार महिलाएं मृत पड़ी थीं। जबकि दूसरी ओर बोलेरो में सवार लोग घायल कराह रहे थे। इसकी सूचना यूपी पीआरवी पुलिस टीम को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मी भी मौत के इस मंजर को देखकर दंग रह गए।