TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन पर आई तकनीकी खराबी, दो घंटे प्रभावित हुई मेट्रो सेवा

 दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के एक खंड पर गुरुवार को सिग्नल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिग्नल प्रणाली में कुछ तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में देरी हुई और प्रभावित हिस्से में सीमित अवधि के लिए ट्रेनें चलाई गईं।



डीएमआरसी ने सुबह करीब 10 बजे ट्वीट किया कि कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच वायलेट लाइन पर सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य। डीएमआरसी ने दोबारा लगभग 11:50 बजे ट्वीट किया कि मेट्रो लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं। बता दें कि वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट को हरियाणा के राजा नगर सिंह (बल्लभगढ़) से जोड़ती है।