उत्तराखंड में बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने किया रेप, शोर मचाने पर आरोपी फरार
उत्तरकाशी जिले में पुरोला के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मामला शनिवार दोपहर का है। बताया जा रहा है कि पुरोला तहसील अंतर्गत गांव की महिला ससुराल से दूसरे गांव अपनी बहन के घर पर आयी थी। पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन नागराज मंदिर में अष्टादश पुराण कथा सुनने गई थी। वह घर पर अपनी सात माह की बेटी के साथ अकेले थी।