TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में 12 साल की रिश्तेदार से रेप, गर्भवती करने के आरोप में किशोर गिरफ्तार

 उत्तरी दिल्ली में एक रिश्तेदार की 12 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती बनाने के आरोप में एक 16 वर्षीय किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, किशोरी ने पिछले साल नवंबर में उस समय बलात्कार किया था, जब वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था और उसके घर पर रुका था।