पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का पति,किया ऐसा हाल,15 वर्षीय लड़के से मना रही रँगरलियाँ
जमुई,बिहार
कहते है कि प्यार अँधा होता है ऐसी ही घटना प्रेम प्रसंग की सामने आई है जहां एक 2 बच्चों की मां को अपनी उम्र से आधी से भी कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया।
एक 15 साल का लड़का जो कि जहानाबाद का रहने वाला है महिला के बुलाने पर वह उसके घर पहुंच गया,उस महिला ने अपने पति को बताया कि वह उसके मायके का रहने वाला है किसी काम से जमुई आया है, हालांकि इसी बीच पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया लड़के की खूब पिटाई की,स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
जमुई की महिला जो कि दो बच्चों की मां है जहानाबाद के 15 वर्षीय लड़के से फेस बुक के जरिये सम्पर्क में आई थी , दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया बाते करते करते बात यहां तक पहुंची की एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे,बेचैनी इतनी बढ़ गई एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब हो गए, फिर क्या महिला ने लड़के को जमुई अपने घर बुला लिया और पति से कहा कि ये लड़का मेरे मायके से आया है।
देर रात पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया, लड़के की खूब पिटाई की हल्ला सुन आस पड़ोसी भी जमा हो गए जब हकीकत का पता लगा तो आस पड़ोसियों ने महिला के पति को समझाबुझाकर शांत कर दिया और लड़के के घरवालों को बुलाकर लड़के को उनके सुपुर्द कर दिया।