TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय- लिखो तरक्की का नया अध्याय थीम पर होंगे कार्यक्रम

 आज से विश्व जनसंख्या पखवाड़े की होगी शुरुआत

- 11 से 24 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा


फिरोजाबाद, 10 जुलाई 2022।

जनपद में सोमवार से परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय-लिखो तरक्की का नया अध्याय थीम पर विश्व जनसंख्या पखवाड़ा शुरू होगा। 24 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़े में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। 




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि  11 जुलाई से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें परिवार नियोजन के प्रति लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 



सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर सीएचओ के द्वारा लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग दी जाएगी।  इसके लिए पहले ही सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 

नोडल अधिकारी ने बताया कि परामर्श दिवस पर नवविवाहित जोड़ों, एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम अवस्थामें जिनका प्रसव हुआ हो ऐसी महिला, लक्षित दंपतिजो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हैं, लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया है ऐसे लोगों को परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में उनके अनुकूल परिवार नियोजन का साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सभी आशाओं की जिम्मेदारी होगी कि वह परिवार नियोजन परामर्श दिवस पर लक्षित दम्पति  को केंद्र तक लेकर आएं।

यह हैं लक्ष्य दंपति

- विगत एक वर्ष के नवविवाहित जोड़े

- विगत एक वर्ष में उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी)वालीमहिला जिनका प्रसव हुआ हो

- लक्षित दंपति जो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हों

- लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया हो


जनपद में परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग

जनपद में 2020-21 में 2804 महिलाओं ने नसबंदी कराई।वहीं 17 पुरुषों ने नसबंदी कराई। 19709 आईयूसीडी और14321 पीपीआईयूसीडी  उपयोग हुए। 10273 अंतरा, 45118 छाया और 1308032 कंडोम उपयोग हुए। वहीं साल 2021-22 में 2682 महिलाओं ने नसबंदी कराई, 15 पुरुषों ने नसबंदी कराई। 19466 आईयूसीडी, 16628 पीपीआईयूसीडी उपयोग हुए। 13590 अंतरा, 49387 छाया और 1492217 कंडोम उपयोग हुए।