TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मां बन गई हैवान,नवजात शिशु का पेट फाड़कर निकाली आंतें जिसने सुना रूह कांप गई, पढ़ें पूरा क्या था मामला

 

नई दिल्ली,

मां बनी हैवान,नवजात शिशु में शैतान का था शक,चाकू से पेट फाड़ निकाली आंतें



बच्चे के लिए उसकी मां का आँचल सबसे महफूज जगह होती है। जन्म के बाद जब वो दुनियां में आता है तभी से मां के स्पर्श को पहचानने लगता है।वहीं मां भी अपने बच्चे को एक खरोंच आने से भी बचाती है। अब एक मामला ऐसा सामने आया है जहां मां भी अपने नवजात बच्चे के लिये हैवान बन गई। जिसने अंधविश्वास में आकर ऐसा काम कर डाला जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई।


अंधविश्वास एक ऐसा जाल है जिसमें फंसकर कौन किस हद तक गिर जाए कहा नहीं जा सकता , इस महिला ने भी अंधविश्वास में पड़कर ऐसा कर डाला जिसके बारे में एक मां सपनों में भी नहीं सोच सकती । इस मां की उम्र 25 साल है जिसने अंधविश्वास में आकर अपने नवजात बच्चे के अंदर से शैतान निकालने के लिए नवजात शिशु के पेट को चाकू से काटकर आंतें हाथ से बाहर निकाल लीं।


मां को लगता था कि बच्चे के अंदर भूत घुसा है जब वो रोता था तो उसे लगता था कि उसके अंदर छिपा शैतान रो रहा है मां को लगा कि बच्चे शैतान का कब्जा है उसने सोचा कि वो बच्चे की आंतों को निकालकर बुरी आत्मा को भगा देगी। 


मां किचन से चाकू लेकर आई और अपने 2 महीने के बच्चे का पेट काट दिया और जादू टोना कर रही थी तभी बच्चे की नानी ने चीख सुनी और दौड़कर बाथरूम में आई जहां उसकी अपनी बेटी हाथ में चाकू लिए थी जहां सामने बच्चे का पेट खुला हुआ था नानी तुरन्त बच्चे को अस्पताल लेकर भागी, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।


माना जाता है कि बच्चे की मां मानसिक रूप से पीड़ित है जिसका पेरामेडिक्स द्वारा पहले इलाज भी किया गया था, पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि उसने ये शैतान भगाने का तरीका टी वी पर सीखा था।