TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रीस्टार्ट योर लाइफ फाउंडेशन "इट्स टाइम टू वेक अप" की टीम ने धूमधाम से भारत की आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई:

       "रिस्टार्ट योर लाईफ फाउंडेशन इट्स टाइम टू वेक अप", की टीम ने भारत की आजादी की 78वीं वर्षगाठ  को बड़े  धूम धाम से  मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कुलजीत  संधू  जी (सीनियर डिप्टी मेयर) व गांव धनास के गणमान्य व्यक्ति  लखविंदर सिंह संधू जी, जसवंत सिंह जी, अवतार सिंह जी,  हरभजन सिंह जी, और अन्य साथी, सैक्टर 25 से सुशील कोशला जी, अशोक चौटाला जी, समाज सेवी अनिल कुमार नया गांव मोहाली, अजय सूद जी, सुनीता जी और मैडम तनु बेदी जी उपस्थित रहे।


उन्होंने  RYL टीम के  सभी सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान गाया। और इस के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

  कार्यक्रम में RYL टीम के सभी  बच्चों ने मिलकर देशभक्ति गीत गाए और देशभक्ति के गानों पर  परस्तुति पेश की, कार्यक्रम के अन्त में "रिस्टार्ट योर लाईफ फाउंडेशन इट्स टाइम टू वेक अप", टीम के फाउंडर मैंबर धर्मपाल, जसबीर और टीम मेंबर्स ने लोगों को मेडिसिनल प्लांट बांटे और लोगों को एक्सरसाइज और आयुर्वेदिक पौधों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर रीस्टार्ट योर लाइफ के सदस्यो ने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।



जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ़