TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   
*सौतेले भाई ने युवती के मारी गोली बाप ने चाकुओं से गोदा घायल*
मेरापुर । डायल 100 के पीआरबी ने बचाई जान।
घायल युवती बोली, विवाह में दहेज न देना पड़े इसलिए जान लेने का प्रयास किया।
पिता की मौत के बाद चाचा ने माँ से रचाई थी शादी।
सौतेला बाप व सौतेला भाई युवती की जान का दुश्मन बन गया।

युवती की दाहिनी आँख में गोली मार दी। डायल 100 के पीआरबी ने युवती की समय रहते जान बचायी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला लाहुरी निवासी राजेंद्र सिंह यादव पुत्र सिलेटी सिंह यादव अपने युवा पुत्र पिंटू व सौतेली पुत्री गुडिय़ा के साथ अपने घर से बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहे थे।
 इसी बीच थाना क्षेत्र के गांव उनासी व ढर्रा शादी नगर के बीच शुक्रवार दोपहर एक बजे पिता पुत्रों ने सुनसान जगह पर सौतेली पुत्री गुडिय़ा को बाइक से नीचे उतार दिया। सौतेले भाई पिंटू ने तमंचे से गुडिय़ा की दाहिनी कनपटी पर तमंचे से गोली दाग दी।
 जिसके बाद पिता ने सौतेली पुत्री पर कई बार चाकू से वार किया। गोली लगने से गुडिय़ा की आंख निकल कर बाहर आ गई। गुडिय़ा की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े कि तभी पिता पुत्र लोगों को  देखकर मौके से भाग गए।
घटनास्थल पर मौजूद एक ग्रामीण ने डायल हंड्रेड को फोन पर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पीआरवी 2667 पर तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, चालक यतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवती गुडिय़ा को आनन-फानन में अपनी गाड़ी से ले जाकर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
गुडिय़ा ने अपने दिए गए बयानों में बताया  कि उसकी शादी जनपद एटा के नगला हरिश्चंद्र में एक परिवार के युवक से तय हुई थी। जिसमें वह लोग काफी दान दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न दे पाने के कारण मेरे सौतेले भाई पिंटू ने बैंक ले जाने के बहाने मेरे रास्ते में गोली मार दी और सौतेले पिता ने मेरे पेट में कई चाकू मारे। युवती ने बताया कि उसके पिता बहादुर सिंह यादव की मौत हो जाने के बाद  मां सुदामा देवी ने मेरे सगे चाचा राजेंद्र सिंह के साथ शादी कर ली थी। तत्पश्चात वह अपनी मां सुदामा देवी के साथ अपनी ननिहाल जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव नगला दिलीप में रहने लगी। शादी नजदीक आने के कारण कुछ दिन पूर्व वह ननिहाल से अपने पैतृक गांव आ गई थी। युवती ने बताया उसके सौतेले पिता उसकी शादी में ज्यादा कुछ खर्च करना नहीं चाहते थे, जिसके कारण उसकी जान लेने की कोशिश की।
पीआरबी हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मैंने घटनास्थल पर पहुंच कर गोली व चाकू लगने से गंभीर रूप से हुई घायल युवती को हम पीआरबी के जवानों द्वारा तत्काल 2:00 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार दोपहर1:15 बजे की है।
युवती ने अपने बयानों में बताया कि सौतेले भाई पिंटू ने मेरे कनपटी में तमंचे से गोली मारी और पिता ने मेरे पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया है। लोगों के आ जाने पर पिता-पुत्र मौके से भाग गए। जब इस संबंध में थाना अध्यक्ष आरके रावत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हत्या की कोशिश किए जाने का कोई स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका। तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट