TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सी डी ओ को चांज में अधूरे मिले निर्माण कार्य,जांच के दिये निर्देश


मेरापुर फर्रुखाबाद।


ग्राम प्रधान ने आ पात्रों को पीएम आवास दिए। लेकिन विकलांगों को शौचालय तक नहीं दिया।
दो मंजिल मकान वालों को भी प्रधान ने पीएम आवास दिया ।
लेकिन झोपड़ी में रहने वालों को शौचालय तक  नहीं  दीया ।विकासखंड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत कुबेरपुर जुन्नारदार




निवासी अभय कुमार, रामसरन, तुलाराम शाक्य द्वारा चक मार्ग ,खड़ंजा ,नाली,आवासों आदि कार्यों की ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत गई थी।
जिसमें आरोप लगाया गया था।कि सन 2016 से लेकर 2018 तक अमर सिंह ,सतीश ,रमेश, मेवाराम आदि लोगों के नाम पीएम आवास स्वीकृत हुए थे। जो गांव की ही रेवती






,शोभा देवी ,विटोली देवी, श्रीदेवी आदि अपात्र महिलाओं को ग्राम प्रधान राज बहादुर सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पीएम आवास दे दिए गए है।
वही सन् 2016-17 में  जबर सिंह को दिया गया। पीएम आवास अधूरा पड़ा है।
और यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने कागजों में चक मार्ग बनावा कर रुपए निकाल लिए गए हैं। जो जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
इन्हीं शिकायतों की सोमवार को जांच करने मुख्य विकास




अधिकारी राजेंद्र पेंसिआ, परियोजना निदेशक, पीडब्ल्यूडी एक्स एन जल निगम एक्स एन आदि अधिकारी कुबेरपुर जांच करने पहुंचे जहां  सी सी इंटरलॉक खड़ंजा ,नाली ,अधूरी देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया। और सीडीओ राजेंद्र पेंसिया ने ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी को जबरदस्त फटकार लगाई। और संबंधित अधिकारियों  को जांच करने के निर्देश दिए।
 जबर सिंह के अधूरे पड़े पीएम आवास को देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया और ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार एवं ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह यादव को जमकर फटकार लगाई। और जबर सिंह को मौके पर बुलाया गया । पूछे जाने पर जबर सिंह ने सीडीओ बताया कि साहब 40000 रुपए ग्राम प्रधान ने ले लिए इसलिए मेरा आवास  अधूरा पड़ा है। इसमें परियोजना निदेशक को जांच करने को कहा।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर जुन्नारदार में ताला लटकता मिला। विद्यालय में कोई भी अध्यापक नहीं मिला।
आंगनवाड़ी साहिका मीना विद्यालय में  मौजूद थी । जिससे सी डी ओ ने  पूछा कि टीचर कहां है  तो उसने उन्हें बताया  कि सभी टीचर छात्रों के लिए स्वेटर लेने गए हैं।
उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री नहीं बनी है। बाउंड्री तत्काल बनवाए जाने के लिए ग्राम प्रधान को सीडीओ ने निर्देश दिए।उमाशंकर पुत्र जोधा लाल के शौचालय में खाना बनता देखकर चकित रह गए इसमें भी उन्होंने कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्थाई गौसदन के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया मेरे गांव में गौसदन नहीं बना है। गौचराहा की जमीन में ग्राम प्रधान फसलें उगाकर बेच लेते हैं। अभी इस समय गौचराहा की जमीन पर ग्राम प्रधान ने गेहूं की फसल बो रखी है।
जिसके बाद इसी ग्राम पंचायत के गांव बमियां में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए सीडीओ की टीम रवाना हो गई। लेकिन कुबेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी क्रेक थी। रेलवे कर्मी तीन दिनों से सुधार कार्य कर रहे हैं। जिस वजह से उनकी गाड़ी आगे नहीं जा सकी जिससे वह वापस फतेहगढ़ चले गए।






ग्राम प्रधान ने बताया की सन 2016 से लेकर सन 2018 तक 208 शौचालय एवं 28 पीएम आवास मेरे द्वारा बनवाए गए हैं। वहीं सत्यवती, रुकमा देवी, छोटी बिटिया, सुषमा ,महादेवी ,महेंद्र एवं दिव्यांग रीता आदि ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को प्रधान ने शौचालय नहीं दिए हैं।
सीडीओ राजेंद्र पेंसिया ने बताया अभी तक जांच में कुछ निकल के सामने नहीं आया है। जिसकी जांच करवाई जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट