दिल्ली में लकड़ी कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरापुर
थाना क्षेत्र के गांव अचरा तकीपुर निवासी हरिओम शर्मा 22 वर्षीय पुत्र मुन्नालाल की दिल्ली में बीते दिन बुधवार की रात 9:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बहनोई ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हरिओम शर्मा कासगंज के कस्बा मिरहची निवासी बहनोई कैलाश के साथ दिल्ली के जैन नगर में कई वर्ष पूर्व से फर्नीचर बनाने का कार्य करता था।
हरिओम अपने बहनोई कैलाश बहन प्रेमशीला के कमरे के पास में ही दूसरे किराये के कमरे में अकेला रहता था।
रात में ही घटना की जानकारी बहनोई कैलाश ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया।
इधर सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली पंहुच गये।दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
परिजन शव ले कर देर रात तक अपने पैत्रिक गांव पंहुच जायेंगे।
हरिओम दो भाई था। अपने भाई ऋतिक से बड़ा था।
मां कुन्ती ,भाई ऋतिक के अलावा अन्य परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
हरिओम ने मौत होने से चंद घंटे पूर्व फोन पर अपनी मां को बताया था ।कि मैं घर आ रहा हूं।
हरिओम ने चंद घंटे पूर्व अपनी मां से फोन पर बात की थी।और उसने कहा था।कि मां मैं कल घर आ रहा हूं।
अपने बेटे के आने की खुशी में मां बहुत खुश थी।
लेकिन कुछ ही देर में पासा पलट गया। और मौत की खबर आ गई।
खुशी दुख में बदल गई।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की

