ग्राम प्रधान व सचिव ने गरीब दिव्यांग एवं बुजुर्गों को बांटे कंबल
मेरापुर फर्रुखाबाद।
सचिव ,एपीओ आदि अधिकारियों की अध्यक्षता में बसई खेडा के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ने कटकटाती ठंड से बचने के लिए गरीब बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के अलावा दिव्यांग लोगों को भी मुफ्त में कंबल दिए।
कंबल पाकर गरीब बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोग काफी खुश दिखे।
और उन्होंने ग्राम प्रधान के अलावा उक्त अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
थाना मेरापुर एवं विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत
जरहरी के गांव नगला खोंटा निवासी ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने जरहरी निवासी दिव्यांग अवनीश दिव्यांग तुलाराम,एवं इसी ग्राम पंचायत के गांव बसईखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र,फौजदार ,प्यारेलाल यादव आदि 300 लोगों को
कंबल वितरण किए।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी देव शर्मा एपीओ आराम सिंह, कोकापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ,चंदुईया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा, राजीव यादव, राहुल यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

