TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ की एक अहम मीटिंग पंजाब राज्य महासचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान जी के दिशा निर्देश अनुसार सेक्टर 23/डी के प्राचीन शिव मंदिर में रखी गई।

जितेन्द्र कुमार

 चंडीगढ़

आज दिनांक 12/1/2020 को  इस मीटिंग में आगामी गणतंत्र दिवस की त्यारियों को लेकर चर्चा की गई।  इसके अलावा आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर अजय सिंह चौहान जी ने अपने साथियों के साथ उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाषण में बोलते हुए अजय सिंह चौहान जी ने कहा कि




आज जरूरत है स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए शांति, भाईचारे के रास्ते पर चलने की और समाज में फैल रही जात पात को मिटाकर एकता के रास्ते पर चलने की। आज सारा विश्व स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को, आयुर्वेद, वेदों और पुराणों के सिद्धांतों को अपना रहा है। उन्होंने अपने भाषण में बोलते हुए कहा कि जल्दी ही चंडीगढ़ कार्यकरर्णी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर कई एहम फैसले किए जाएंगे ताकि चंडीगढ़ इकाई को और ज्यादा मजबूत




बनाया जा सके। अनुशासनहीनता को अपनाने वाले कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी भविष्य में होने वाले परिणामों के बारे में चेताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत है समय की महत्ता को पहचानने की। जो समय के महत्व को नहीं पहचानता वह व्यक्ति कभी भी जिंदगी में सफल नहीं हो सकता। स्वामी विवेकानंद जी ने भी समय के महत्व पर जोर दिया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह






विरदी, चडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, मोली गाँव के प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान, सैक्टर के प्रमुख कमलेश कुमार, हिंदुस्तान विद्यार्थी सेना से शुभम बागड़ी, सचिन, दीपक, ऋषभ, राकेश, अभिषेक कांगड़ा, राहुल, हिमांशु, अनुराग, कुणाल और अन्य बहुत से शिवसैनिक इस मीटिंग में शामिल हुए और स्वामी विवेकानंद जी चरणों में  श्रद्धांजलि अर्पित की।