दो की मौत से मचा कोहराम हाई-वे पर रोडबेज ने बाइक सबारों को कुचला 3 लोग घायल एवं
फर्रुखाबाद।
हादसे में तीन लोगों के घायल व दो लोगों के मर जाने से कोहराम मच गया। आज सुबह बस से कुचलकर हरदोई थाना पाली के ग्राम मेहंदीपुर निवासी सकटे पाल के 18 वर्षीय पुत्र प्रवीन की मौत हो गई जबकि थाना शमसाबाद के ग्राम संतोषापुर निवासी 28 वर्षीय अजय पाल पुत्र बेचेलाल घायल हो गया। प्रवीन अपने घर से बाइक द्वारा बहनोई अजय पाल को छोड़ने उनके घर जा रहा था।
अजय पाल सुबह थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर नासा पुलिया के निकट से से गुजर रहा था उसी समय बरेली हाईवे पर शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 73/ 8111 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रवीण
की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृत प्रवीन व घायल अजय पाल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना के बाद अनियंत्रित बस खाई में लटक गई भयभीत यात्रियों ने शोर मचाया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर करीब 3 दर्जन यात्रियों को बाहर निकाला। भोलेपुर नगला नाला बघार मार्ग के बीच दूध के टैंकर की टक्कर लगने से थाना जहानगंज के ग्राम चटई नगला निवासी विवेक की 40 वर्षीय पत्नी ममता की मौत हो गई।
विवेक पत्नी ममता एवं साडू के बेटे आजाद के साथ कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम खानपुर मडैया में दिवंगत रिश्तेदार के शांति पाठ कार्यक्रम में गए थे। वहां से विवेक आज सुबह पत्नी व आजाद को बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में अर्जुन नगला के पास दूध टैंकर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ममता की मौत हो गई। घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
