TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ , चंडीगढ़ इकाई द्वारा भारत का 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया



चंडीगढ़


ब्यूरो रिपोर्ट-जितेन्दर कुमार


आज शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ , चंडीगढ़ इकाई द्वारा भारत का 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर शिवसेना


हिंदुस्तान से पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान जी ने भास्कर कॉलोनी में तिरंगा झंडा फहराया। अपनी भाषा में बोलते हुए अजय सिंह चौहान जी ने कहा कि देश से 370 धारा भी हटा दी गई है और सीएए


कानून भी लागू कर दिया गया है। इससे देश के नागरिकों को कोई खतरा नहीं है बल्कि जो देश में शरारती तत्व नजायज रूप से रह रहे हैं उन्हीं को देश से बाहर किया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने भारतीय सैनिकों को भी याद किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा कि आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मेहनत के कारण ही समाज में समानता है। उन्होंने कहा कि आज देश केवल सीमा पर देश की दिन रात रक्षा कर रहे भारतीय बहादुर सैनिकों के कारण ही सुरक्षित है। समस्त शिवसेना हिंदुस्तान


सैनिकों को शत शत नमन करती है। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और संस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर चंडीगढ़ उप प्रमुख डॉ राज कुमार वर्मा, चंडीगढ़ उप प्रमुख बुधपाल, चंडीगढ़ चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, मौली पिंड प्रधान



कृष्ण चौहान, मौली जागरण से वार्ड प्रमुख प्रकाश चंद, सेक्टर 49 से वार्ड प्रमुख राज कुमार पारचे, मनीष कुमार, हल्लो माजरा उप प्रमुख जीत लाल, हिंदुस्तान विद्यार्थी सेना से शुभम बागरी, वार्ड नं 5 से सह सचिव सरदार अमरीक सिंह, उप मीडिया प्रमुख सुमित गिल, आशीष गिल और अन्य बहुत से शिव सैनिक शामिल हुए और भारतीय सैनिकों को याद किया।