TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   
ब्यूरो रिपोर्ट -सोनी राजपूत
-----------------------------------
अलीगंज (एटा )


 जनपद की सुदूरवर्ती तहसील अलीगंज के कस्बाई इलाकों मे जहां विभिन्न विभागों व विधालयों मे 71.वें गणतंत्र दिवस को



को ध्वजारोहण के बाद धूमधाम से मनाने मे कोई कसर नहीं छोडी गयी तो वहीं अलीगंज नगर के अन्दर भी भाजपा के कद्दावर नेता एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के कर कमलों से नगर पालिका परिषद कार्यालय व


गांधी मूर्ति चौराहा एवं कान्हा गौशाला पर देश की आन बान शान राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज का ध्वजारोहण समपन्न होते ही समूचे नगर में बेन्ड बाजों की धूम के साथ 71.वें गणतंत्र दिवस का आगाज हुआ  !उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री स्वर्गीय श्री गैंदालाल गुप्ता के पुत्र ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के साथ आज के खास मौके पर कान्हा गौशाला में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा  हिन्दू


संस्कृति की प्रतीक गौमाताओं को लोई खिलाकर पुण्य कार्य किया गया तो वहीं नगर पालिका परिषद कार्यालय सहित कई स्थानो पर मिष्ठान्न वितरण किया गया  ! नगर पालिका परिषद कार्यालय मे ध्वजारोहण करने के पश्चात हर दिल अजीज पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत रहने के लिए राष्ट्रीय


ध्वज के नीचे खडे होकर जन मन गण के राष्ट्र गान के बाद राष्ट्रीय एकता व अखन्डता की शपथ दिलाते हुए अपने दायित्वों व कर्तव्यनिष्ठा के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया  ! इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रमेश कुमार, अवर अभियंता त्रिलोकीनाध यादव सहित सुनील गुप्ता, सुरेश कुमार, गौरव,  मोनू सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे  !.